फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unknown person's centenary found on the banks of the canal

नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Unknown person's centenary found on the banks of the canal
रादौर। गांव कांजनू के पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे देर शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव सड़ी गली हालत में था। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की नहाते हुए डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने देर रात तक अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गांव कांजनू निवासी अखिल कांबोज ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे उसने नहर के पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना रादौर की ओर से सब इंस्पेक्टर मेहर सिंह लालर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना रादौर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि नहर से मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात व्यक्ति के शव को 72 घंटे के लिए डेड हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed