{"_id":"61706faca67214186f57fbd0","slug":"uncontrolled-bus-collides-with-tree-six-injured-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87142414","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, छह घायल
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जगाधरी मार्ग पर गांव चंगनौली के पास हरियाणा राज्य परिवहन की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने पर बस में बैठी छह सवारियां घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल करवाया।
हरियाणा राज्य परिवहन की यमुनानगर डिपो की बस रणजीतपुर से यमुनानगर के लिए निकली। दोपहर बाद बस जब गांव चंगनौली के बस स्टैंड से सवारियां लेकर निकली तो कुछ ही दूरी पर चालक की तबीयत अचानक खराब हो गई। चालक का बस से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित बस सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी और न ही सामने से कोई तेज रफ्तार वाहन आ रहा था। टक्कर लगते ही सवारियों ने चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया।
टक्कर लगने से बस के आगे के दोनों शीशें टूट गए। गांव रामेखेडी की सुमन, उसकी बेटी प्रिंयका, गांव मंडेबर की रीना रानी की बाजू पर, हरिजन बस्ती की एक महिला सहित करीब छह सवारियों को चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि किसी भी सवारी को चोट नहीं आई। बस चालक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।