{"_id":"683238d0047447c7fb0e797d","slug":"uncle-and-nephew-attacked-with-rod-three-accused-named-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138237-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चाचा-भतीजों पर रॉड से हमला, तीन आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चाचा-भतीजों पर रॉड से हमला, तीन आरोपी नामजद
विज्ञापन
साढौरा। नयागांव में जमीन के विवाद में गांव के ही सलिंद्र व उसके दो भतीजों रामकरण व गुरदीप पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया गया।
इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप गांव के ही राजकुमार व उसके बेटों गुरदीप व शीशपाल पर लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलिंद्र ने बताया कि 21 मई को वह ट्रैक्टर से खेत की बुआई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंची राजकुमार की पत्नी इसरो देवी गाली गलौच करते हुए उसके खेत की बुआई से मना करने लगे। वह अपने घर से पति राजकुमार, बेटों गुरदीप व शीशपाल को लेकर वहां आ गई।
डंडों व रॉड से लैस तीनों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए भतीजे रामकरण व गुरदीप वहां पहुंचे तो तीनों ने उन पर भी हमला करके घायल कर दिया। मौके पर लोगों को आते देखकर तीनों हमलावर उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। संवाद