{"_id":"662ec5e7a944d6056301ea94","slug":"una-himachal-haridwar-train-will-run-from-ambala-for-three-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118177-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिन अंबाला से चलेगी ऊना-हिमाचल-हरिद्वार ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिन अंबाला से चलेगी ऊना-हिमाचल-हरिद्वार ट्रेन
Mon, 29 Apr 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। किसान आंदोलन के चलते कई दिन से रद्द रही गाड़ी संख्या 04501-02 ऊना-हिमाचल-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस रेलवे सोमवार से चला रहा है। आंदोलन के चलते इस ट्रेन का संचालन ऊना हिमाचल की बजाए अंबाला छावनी से हरिद्वार के बीच किया जाएगा। रेलवे ने एक मई तक यह ट्रेन अंबाला से हरिद्वार के बीच चलाने की सूचना जारी की है।
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाली अधिकांश गाड़ी रद्द हैं। रेलवे ने अभी तीन दिन इसका संचालन करने की सूचना जारी की है। आंदोलन की स्थिति के अनुसार इसमें बदलाव किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन पूर्व समय पर ही किया जाएगा। यह ट्रेन अंबाला छावनी से शाम पांच बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। यह अंबाला छावनी से चलकर, तंदवाल, बराड़ा, मुस्तफाबाद, दारजपुर, जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन से होते हुए छह बजकर 39 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से चलकर सरसावा, पिलखनी होते हुए सहारनपुर शाम सात बजकर 20 बजे पहुंचेगी। हरिद्वार पहुंचने का समय रात नौ बजे होगा।
आंदोलन के चलते श्रीगंगानगर से ऋषिकेश के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14815-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्ण रूप से रद्द की गई है। जबकि अमृतसर से हरिद्वार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी एक्सप्रेस पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14661-62 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली से बाड़मेर के बीच किया जा रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से जम्मूतवी के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा बाड़मेर ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14887-88 एक्सप्रेस का संचालन बठिंडा तक किया जा रहा है। यह ट्रेन बठिंडा से ऋषिकेश के बीच रद्द की गई है। इसके अतिरिक्त अमृतसर दरभंगा अमृतसर गाड़ी संख्या 15211-12 जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला छावनी तक किया जा रहा है। यह ट्रेन अंबाला से अमृतसर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
आंदोलन के चलते कई गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। अन्य रूट बदल कर चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऊना हिमाचल हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जा रहा है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।