फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   uffalo won the first prize

प्रदर्शनी में सारण के राजकुमार की मुर्रा भैंस ने जीता पहला इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
uffalo won the first prize
प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीसी। - फोटो : Yamuna Nagar
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से मिलिट्री ग्राउंड में पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ मेयर मदन चौहान ने किया। प्रदर्शनी में उन्नत नस्ल के पशुओं का जलवा दिखा। पशु प्रदर्शनी में गाय और भैंसों का कैटवॉक करवाया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं पशुपालकों को एक लाख पांच हजार बतौर पुरस्कार वितरित किए गए। डीसी ने पशु प्रदर्शनी में विजेता पशुओं को देखा व पशुपालकों से बातचीत भी की। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि मेले में 540 पशुपालक पशुओं को लेकर आए प्रदर्शनी में पशुओं की 18 के श्रेणियां बनाई गई है। पशु चिकित्सकों के लिए उत्कृष्ट पशुओं का चयन किया प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे पशुओं के मालिकों को 3100, 2100 और 1100 रुपये का इनाम दिया गया। वहीं सांत्वना के रूप में 500 व 200 के पुरस्कार बांटे गए। प्रदर्शनी पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप चौहान के मार्गदर्शन में लगाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मुर्रा झोटा कैटेगरी में हरपाल निवासी पालेवाला को प्रथम, राजकुमार निवासी सारण तथा प्रमोद निवासी खदरी को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी प्रकार रविंद्र पाल सिंह निवासी राजपुरा तथा मोहन सिंह निवासी जुड्डा कलां को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं दुधारू मुर्रा भैंस श्रेणी में राजकुमार निवासी सारण को प्रथम, प्रमोद कुमार निवासी बिलासपुर को द्वितीय तथा रिंकू निवासी कैल को तीसरा इनाम मिला। वहीं दुधारू गाय की श्रेणी में शिव प्रसाद निवासी रादौर को प्रथम, राबिन कुमार निवासी संधाली को द्वितीय तथा जितेंद्र राणा निवासी रतनपुरा को तृतीय स्थान मिला। साहिवाल दुधारू गाय की श्रेणी में भूपेश निवासी गुगलों को प्रथम, सुशील कुमार निवासी पालेवाला द्वितीय स्थान पर रहें। इसी प्रकार शंकर दुधारू गाय की श्रेणी में सुरेंद्र सिंह निवासी गधौली को प्रथम, गुरबचन सिंह निवासी बलाचौर को द्वितीय तथा गुरपाल सिंह निवासी हवेली तृतीय व सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed