फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two youths died, two injured in truck collision

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, two injured in truck collision
विज्ञापन


यमुनानगर। विभिन्न इलाकों में ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल के नोदिया जिले के गांव घुरानी नधुनपुरा निवासी शुंभू राय ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के गांव हाथी साला निवासी 28 वर्षीय विनय उसके साथ फैक्ट्री में काम करता था। रात करीब सवा 12 बजे वे दोनों फैक्टरी से छुट्टी बाइक पर घर जा रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र में जब वे मोदी मिल चौक के पास पहुंचे तो ज्योति पैलेस की तरफ से एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके दोस्त विनय की मौत हो गई और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, जठलाना के मॉडल टाउन करेहड़ा निवासी मंदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका साथी विकास बाइक पर निजी काम से गुमथला जा रहे थे। जब वे संधाला गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही उनकी बाइक सड़क किनारे एक मकान की दीवार से टकराई। दीवार में सिर लगने से विकास को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया, जबकि वह घायल हो गया। जठलाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed