{"_id":"69541ec7b72894faf907be34","slug":"two-young-men-on-a-motorcycle-were-killed-after-being-hit-by-a-truck-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-813415-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
Wed, 31 Dec 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। थाना छप्पर क्षेत्र के मिल्क टोल प्लाजा से पहले सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराने में जुट गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। वहीं ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त निगरानी और वाहनों की गति पर अंकुश रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। संवाद