{"_id":"62880154a06f2e3c564f992f","slug":"two-sides-clashed-over-plowing-the-land-half-a-dozen-people-injured-yamuna-nagar-news-knl108852318","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन जोतने को लेकर दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन जोतने को लेकर दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव गाढ़वाली में देह शामलात भूमि को जोतने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
गांव गाढ़वाली में सोमनदी के पास लगभग 40 एकड़ से अधिक देह शामलात भूमि है। जिस पर कब्जे के संबंध में गांव के कुछ लोग अपना हक जमाने का प्रयास करते हैं। देह शामलात भूमि का केस कमिश्नर के पास विचाराधीन है। 17 मई को एक पक्ष के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर जमीन को जोतने के लिए खेत में जाने लगे। जिसकी सूचना लगते ही दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पहले पक्ष के लोगों को खेत को जोतने से रोकने को कहा लेकिन वह नहीं माने। जिस पर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आपस में गालियां देने लगे और हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों में लड़ाई झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पहले पक्ष में निखिल, बलवंत सिंह व लज्जा राम व दूसरे पक्ष से अमरजीत, बलबीर, कृष्ण कुमार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।