फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two shopkeepers thrashed for refusing to drink liquor in the shop

Yamuna Nagar News: दुकान में शराब पीने से मना करने पर दो दुकानदारों से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two shopkeepers thrashed for refusing to drink liquor in the shop
क्षेत्र के गांव रामखेड़ी में दुकान पर बैठकर शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने दुकानदार से मारपीट की। जब उसका पड़ोसी दुकानदार उसे बचाने आया तो आरोपियों ने रॉड व गंडासी से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। दोनों दुकानदारों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सात आरोपियों को नामजद करते हुए दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। रामखेड़ी निवासी सतबीर ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही डेयरी की दुकान है। उसके पड़ोस में ही जुड्डा जाट्टान निवासी पवन की दुकान है। आठ अप्रैल को वह रात साढ़े सात बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान उसे कुछ शोर सुनाई दिया। जब उसने दुकान के बाहर निकलकर देखा तो कुछ युवक उसके पड़ोसी दुकानदार पवन की दुकान में जबरदस्ती बैठकर शराब पीने का प्रयास कर रहे थे। जब पवन ने उन्हें दुकान में शराब पीने से मना किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने पड़ोसी होने के नाते युवकों से उसे छुडवाया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद बाइकों पर सवार होकर गांव फेरूवाला निवासी अनीक, रजत, मोहित, काला, गुगी, निर्मल, गांव जटेहड़ी निवासी रजत अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ आए। आरोपियों के हाथों में तलवार, गंडासी, रॉड व डंडे थे। आरोपियों ने आते ही उस पर हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed