फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two people dead in a road accident, Yamunanagar

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा जगाधरी रोड पर सेक्टर 17 के मोड़ के पास और दूसरा हादसा हिमाचल प्रदेश की सीमा पर जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाईवे पर लाल ढांग के निकट हुआ। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी राकेश गोयल ने सेक्टर 17 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी मॉडल टाउन में ही दवा की दुकान है। बुधवार शाम को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गाबा अस्पताल में अपने निजी काम से गया था। जब वह अपना काम करके गाबा अस्पताल से बाहर निकला तो उसी समय यमुनानगर की तरफ से उसका भांजा ओमेक्स सिटी जगाधरी निवासी विपुल गोयल अपनी बाइक पर सवार होकर जगाधरी की तरफ जा रहा था। वह उसे अस्पताल के गेट पर मिल गया। वे दोनों यहां कुछ देर बात करने लगे। बात करने के बाद उसके भांजे ने उसे अपने घर ले जाने की जिद की। इस पर वे दोनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर ओमेक्स सिटी के लिए चल पड़े। उसका भांजा उसके आगे आगे चल रहा था, जबकि वो पीछे था।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे सेक्टर 17 के अंग्रेजी शराब के ठेके के पास पहुंचे तो उसी समय पीछे से तेज रफ्तार एक कार आई। कार चालक ने उसके भांजे की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गया। हादसे में उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक फरार हो गया उसने आसपास के लोगों की मदद से घायल भांजे को अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी दिलसाद ने प्रतापनगर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह गांव में फेरी लगा कर कपड़ा बेचने का काम करता है। उसका भाई मोसीन (30) भी फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। वह और उसका भाई मोसीन वीरवार सुबह करीब 10 कपड़ा बेचने के लिए बाइक पर सवार होकर पांवटा साहिब जा रहे थे। जब मोसीन पांवटा साहिब रोड पर लाल ढांग से करीब 300 मीटर पहले पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोसीन सड़क पर गिर गया। कैंटर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे मोसीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed