{"_id":"5efb90a08ebc3e433f0b487b","slug":"two-people-corona-infected-yamuna-nagar-news-knl358483193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन
ट्विनसिटी में भले ही रोजाना कोरोना मरीजों का ग्रॉफ बढ़ रहा है, लेकिन अच्छी खबर ये है कि सबसे 103 से अधिक लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मंगलवार को हुड्डा सेक्टर 17 में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव आए बैंककर्मी के साथ कार्य करता है। वहीं प्रोफेसर कालोनी से भी एक वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल 124 केस है, जबकि 21 केस एक्टिव है। जबकि साढ़ौरा और भंभोल के दो लोगों रिपोर्ट रि-पॉजिटिव आई है।
हुड्डा सेक्टर 17 निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा.विजय दहिया ने बताया कि यह व्यक्ति पूर्व में पॉजिटिव आए बैंककर्मी का सहकर्मी है। यह भारतीय स्टेट बैंक शुगर मिल ब्रांच में कार्य करता था। जिसकी रिपोर्ट अब मंगलवार को पॉजिटिव आई है। वहीं 71 वर्षीय प्रोफेसर कालोनी निवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों कालोनियों को सील कर कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया है। वहीं एक व्यक्ति को आज कोविड-19 ईएसआई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राहत की बात ये है कि अब कोरोना के मात्र 22 ही मामले रह गए है। अब तक जिले में 6,17,509 लोगों की स्क्रीनिंग आशा वर्करों ने घर घर जाकर की है। जबकि 7368 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 6870 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले के पॉजिटिव 105 व अन्य राज्यों के 19 है। वहीं मोबाइल स्वास्थ्य टीमों द्वारा अब तक 1,54,552 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
डीसी मुकुल कुमार ने लोगों से केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। सभी को फेस मास्क पहनने और हाथों को साबुन से 20 मिनट तक धोने को कहा है। सावर्जनिक स्थानों पर बिना मास्क के मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।