{"_id":"6acd3a3765ea94962905c85c","slug":"two-more-dengue-patients-found-eight-cases-in-the-district-so-far-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164454-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेंगू के दो और मरीज मिले, जिले में अब तक आठ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेंगू के दो और मरीज मिले, जिले में अब तक आठ केस
Tue, 13 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इनमें सात साल का बच्चा और 61 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
दोनों नए मरीज सरस्वतीनगर ब्लॉक के रहने वाले हैं। दोनों का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। वहीं पर उनके सैंपल लेकर जांच की गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा संक्रमण की रोकथाम के लिए मरीजों के घरों और आसपास के घरों में फॉगिंग भी करवाई गई।
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि दोनों मरीजों की हालत पहले से बेहतर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाली बर्तनों, प्लॉटों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। घरों में फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली करके अच्छी तरह साफ करें। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतकर मच्छरों के पनपने पर रोक लगाई जा सकती है और डेंगू के खतरे को कम किया जा सकता है।