फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two metal factory seals running without completing the corporation

निगम की शर्तें पूरी किए बिना चल रही दो मेटल फैक्ट्रियां सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two metal factory seals running without completing the corporation
शांति कॉलोनी में मेटल फैक्टरी सील करती नगर निगम की टीम - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने जगाधरी में चल रही दो मेटल फैक्ट्रियों को सील कर दिया। दोनों फैक्ट्रियां नगर निगम की शर्तें पूरी किए बिना चल रही थी। दोनों फैक्ट्रियों के संचालकों ने न तो निगम से सीएलयू लिया हुआ था और न ही नगर निगम से नक्शा पास करवाया हुआ था। कुछ दिन पहले ही निगम के पास इसकी शिकायत पहुंची थी। जिसके बाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा व जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशों पर दोनों फैक्ट्रियों को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

टीम में निगम एटीपी मुनेश्वर भारद्वाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, सहायक विनोद कुमार, अभिजीत, दीपक को शामिल किया गया। नगर निगम लेखाधिकारी विकास कौशिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। निगम की इस टीम ने मंगलवार को शांति कॉलोनी स्थित अरमान मैटल फैक्टरी और खारवन रोड स्थित डाईमंड मैटल कास्ट फैक्टरी को सील कर दिया। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। शहरवासी कोई भी व्यवसायिक भवन या अन्य निर्माण करने से पूर्व नगर निगम से उसका नक्शा पास करवाए। व्यवसायिक कार्य करने के लिए निगम से उसका सीएलयू ले। नगर निगम की सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही अपने भवन का निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed