{"_id":"633bc403ed26636f9b13c603","slug":"two-man-died-in-accident-at-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में हादसा: बजरी से भरे डंपर ने दो युवकों को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने डंपर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में हादसा: बजरी से भरे डंपर ने दो युवकों को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने डंपर में लगाई आग
Tue, 04 Oct 2022 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा/यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा/यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:56 AM IST
सार
सरावा का रहने वाला सचिन रंग रोगन का काम करता है जबकि कमलजीत की सरावा में नाई की दुकान है। मंगलवार को सचिन के ताऊ के लड़के की रायपुर रानी बारात जानी थी।
विज्ञापन
हादसे में युवकों की मौत के बाद लोगों ने डंपर में लगाई आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर के ब्लॉक साढौरा में बजरी से भरे डंपर ने दो युवकों को कुचल दिया। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह बराड़ा हाइवे पर गांव सरावां के पास हुआ है। वहीं गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी और जाम लगा दिया। मरने वाले युवकों की पहचान कमलजीत (19) और सचिन (22) के तौर पर हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर युवकों की बाइक को टक्कर मार काफी दूर तक ले गया। सचिन को तो डंपर 150 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। डंपर रुकने के बाद जैक लगाकर सचिन के शव को बाहर निकाला गया। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा डंपर को आग के हवाले करने और सड़क किनारे खड़े पेड़ को तोड़ कर जाम लगा देने की सूचना मिलने के बाद साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन
सरावा का रहने वाला सचिन रंग रोगन का काम करता है जबकि कमलजीत की सरावा में नाई की दुकान है। मंगलवार को सचिन के ताऊ के लड़के की रायपुर रानी बारात जानी थी। सचिन अपने दोस्त कमलजीत की दुकान पर कुछ सामान लेने आया था। इसी दौरान हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि अवैध खनन की वजह से डंपर चालकों की मनमानी लगतार बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।