{"_id":"685ee35d469c7ac1f302988f","slug":"two-lakh-rupees-were-extorted-from-the-father-in-the-name-of-sending-his-son-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139974-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेटे कनाडा भेजने के नाम पर पिता से दो लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेटे कनाडा भेजने के नाम पर पिता से दो लाख हड़पे
Sat, 28 Jun 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के हडौली गांव निवासी रुपेंद्र सिंह से उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर दो लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप सफायर ग्रुप मोहाली पंजाब के संचालक अजय ठाकुर और नेहा पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रुपेंद्र सिंह ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। कुछ माह पहले उसे पता चला कि मोहाली स्थित सफायर ग्रुप लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। बेटे को विदेश भेजने के लिए वह अपने बेटे के साथ सफायर ग्रुप कार्यालय में पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात ग्रुप के संचालक अजय ठाकुर और नेहा से हुई।
आरोपियों ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजकर उन्हें वहां पर रोजगार दिलवाने का काम करते हैं। वह उसके बेटे को वर्क परमिट पर कनाडा भेज देंगे। इसके लिए आरोपियों ने पांच लाख रुपये का खर्च बताया। दो लाख रुपये पहले और बाकी रकम कनाडा भेजने के बाद देनी तय हुई। आरोपियों पर विश्वास करके उन्होंने उन्हें दो लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके बेटे को जल्द कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे कनाड़ा नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो मना कर दिया। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।