{"_id":"64e7c9213a864d5dd20eced9","slug":"two-godowns-were-captured-in-the-closed-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-4543-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बंद मकान में चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बंद मकान में चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना गांधी नगर क्षेत्र के कैंप में बंद मकान से चोरी कर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों से बैग, मोटर, पंखे व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
कैंप की नई आबादी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसका काॅलोनी में एक मकान लगभग तीन माह से बंद पड़ा है। इस मकान में वह पहले बैग बनाने का कार्य करता था। वीरवार को मकान के पीछे खाली प्लाट के रास्ते दो युवक अंदर घुस गए। आरोपियों ने मकान से एक मोटर व दो पंखे चोरी कर लिए। इसे बड़े बैग में डालकर खाली प्लाट में फेंका। इसी दौरान वहां से पड़ोसी गुजर रहा था जिसने यह बैग देख लिया। उसे शक हुआ। वह रूक गया। इतने में दोनों आरोपी मकान की दीवार से खाली प्लाट में कूदे और बैग उठाकर चलने लगे। जिस पर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान नवाब कालोनी निवासी हिमांशू व एक अन्य किशोर के रूप में हुई। उनके बैग से मोटर व पंखा बरामद हो गया। जब मकान के अंदर जांच की गई तो वहां पर दो हार्स पावर का एक मोटर भी बेड की चादर में बांधकर रखा गया था। इसके अलावा दो एलईडी भी यहां से चोरी की गई थी।