फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two doctors found drunk in Night Domination, lashed out at the police

नाइट डोमिनेशन में नशे में धुत मिले दो डॉक्टर, पुलिस पर झाड़ा रौब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two doctors found drunk in Night Domination, lashed out at the police
यमुनानगर। शुक्रवार-शनिवार की रात जिला पुलिस नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत चेकिंग कर रही थी। रात को 10 बजे से सुबह चार बजे तक चलाए नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान 2.400 किलोग्राम गांजा पत्ती, अवैध शराब, देसी कट्टा, 28 पशु बरामद व जुआ सट्टा सहित 14 मुकदमे दर्ज कर 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया। इस दौरान रक्षक विहार नाके पर जांच कर रही पुलिस ने जब एक कार को रोककर जांच की तो उसमें स्वास्थ्य विभाग के दो सीनियर डॉक्टर शराब के नशे में धुत मिले। रोकने पर डॉक्टरों ने पुलिस कर्मियों से तूं तूं मैं मैं की और रौब झाड़ा। शहर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि फिलहाल इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगामी कार्रवाई का विकल्प खुला है।
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन के दौरान शनिवार अलसुबह तीन बजे थाना शहर जगाधरी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष व अन्य कर्मी रक्षक विहार नाका पर जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को रोका। उन्होंने देखा की गाड़ी में दो लोग शराब में धुत हैं। इस पर उन्होंने उनका परिचय पूछा तो ये दोनों स्वास्थ्य विभाग के सीनियर डॉक्टर निकले। एक डॉक्टर की पुलिस के साथ तू तू मैं मैं हो गई और दूसरे डॉक्टर ने शब्दों से रौब झाड़ने की कोशिश की। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने उन्हें समझाया। उन्हें बताया कि यह चेकिंग आम नागरिक की सुरक्षा के लिए ही की जा रही है, इसमें सहयोग करें। इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि फिलहाल इनको चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

31 स्थानों पर नाकाबंदी कर 2580 वाहन जांचे, 41 के चालान कर आठ का किया इंपाउंड
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों को चिह्नित करके 31 स्थानों पर नाकाबंदी की गई। 83 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 2580 वाहनों की गहनता से जांच की गई। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 41 वाहनों के चालान कर आठ वाहनों को इंपाउंड किया गया। नाइट डोमिनेशन के दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों की भी गहनता से जांच की गई। बाजार व सुनसान जगह चिह्नित करके पैदल गश्त की ड्यूटियां लगाई गईं। जिला मे तैनात सभी राइडर, पीसीआर द्वारा प्रभावी रूप से गश्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब व गांजा पत्ती बरामद की
पुलिस प्रवक्ता चमकौर ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 207 बोतल व 70 आधे, एक अवैध देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किए। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने प्रेम नगर साढ़ौरा निवासी आशु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.400 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की। जुआ वा सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज कर 495 रुपये बरामद किए। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने 14 मुकदमे दर्ज कर 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed