फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two died of corona, 13 new cases, Yamunanagar

कोरोना से दो की मौत, 13 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two died of corona, 13 new cases, Yamunanagar
शिविर मं कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी हो चली है। लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में शनिवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 13 नए केस मिले हैं और 33 संक्रमितों ने कोरोना संक्रमण को हराया है।
गांव मंडौली निवासी 58 वर्षीय अधेड़ की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। रादौर के गांव छोटेबांस निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की मौत भी कोरोना से हो गई। मृतक शुगर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित था। स्वास्थ्य विभाग ने भी दो शवों की पुष्टि की है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 7.24 और रिकवरी रेट 97.87 प्रतिशत रहा। जिले में कोरोना की रफ्तार घटती जा रही है और 124 एक्टिव केस है। वहीं ऑक्सीजन और बेड़ों की किल्लत भी समाप्त हो चुकी है। हालांकि तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित दिखाई दे रहा है और बच्चों सुरक्षित रखने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेंटरों पर पर भी लाभार्थी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सात दिनों में 26 हजार ने लगवाया टीका
जिले में 3,10,095 लार्भी कोरोना से बचाव को लेकर टीका लगवा चुके हैं। जिनमें से 1,40,059 पुरुष, 1,21,667 महिलाएं व 47 थर्ड जेंडर है। तीसरी लहर को लेकर हरियाणा सरकार ने बिना अप्वाइंटमेंट के ही टीका लगाने का अभियान पिछले कुछ दिनों से चलाया हुआ है। पिछले सात दिनों में 26,843 लाभार्थियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 797 बेड खाली
जिले में कोरोना के केस कम होने के साथ ही बेड और ऑक्सीजन के साथ दवाइयों की किल्लत समाप्त हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 31 सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल में बेडों की व्यवस्था की थी। जिले में 837 बेड थे। इनमें से अब 797 बेड खाली हो चुके हैं।

यह है स्थिति
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मौत-398
अब तक पॉजिटिव केस-24,523
अब तक स्वस्थ हुए-24,001
कोरोना के एक्टिव केस-124
होम आइसोलेशन में मरीज-91
अब तक हुई सैंपलिंग-3,38,445
जिले का रिकवरी रेट-97.87 प्रतिशत
जिले का पॉजिटिविटी रेट-7.24 प्रतिशत
ब्लैक फंगस की स्थिति
अब तक के केस-15
अब तक मौत-02
जिले में एक्टिव केस-02
रेफर किए गए केस-10
तीसरी लहर से निपटने के लिए ये तैयारी
-यमुनानगर, जगाधरी व छछरौली में 300 एमटी के तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाएं जा रहे हैं।
-बच्चों के लिए 100 बेड के अस्पताल बनाने की तैयारी।
-एम्बुलेंस और वेंटीलेटर की संख्या बढ़ाई जा रही है।
-बाल रोग विशेषज्ञ का पैनल बनाया जा रहा है, जिसमें सरकारी और निजी अस्पताल के डॉक्टरों को शामिल किया जा रहा है।
-दवा, इंजेक्शन और अन्य मेडिकल सामान के पर्याप्त स्टॉक तय किया जा रहा है।
जिले में कोरोना की रफ्तार कम हो चली है। तीसरी लहर के लिए तैयारियां चल रही है। जिले मेंबेड और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जिले में शनिवार को दो मरीजों की मौत हुई है। टीकाकरण के लिए भी लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. विजय दहिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed