{"_id":"662451940dadfa023a034387","slug":"two-died-in-the-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117705-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक व कार की भिड़ंत में ठेकेदार और ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक व कार की भिड़ंत में ठेकेदार और ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर बुढेड़ी गांव के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में फैक्ट्री ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं, संखेडा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान चली गई। दोनों हादसों में पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक व ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जम्मू कॉलोनी निवासी जयप्रकाश ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त कृष्णा नगर निवासी 45 वर्षीय श्री भगवान उर्फ शिव कुमार भेडथल गांव स्थित फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता था। 15 अप्रैल को श्री भगवान अपनी कार से फैक्टरी में जा रहा था। जब वह गांव बुढेड़ी के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके दोस्त की कार को टक्कर मार दी। हादसे में श्री भगवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने दोस्त को अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दूसरी ओर गांव फेरूवाला निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता लक्ष्मण-61 मेहनत मजदूरी का काम करता था। 19 अप्रैल को उसका पिता गांव संखेड़ा में काम करने के लिए गया था। शाम के समय पिता संखेड़ा में वापस लौट रहे थे। जब वह संखेड़ा दरियांपुर रोड पर पहुंचे तो खेत से ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए आया और उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक संखेड़ा निवासी हरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।