फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers held with intoxicating capsules, Yamunanagar

नशीले कैप्सूल समेत दो भाई काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two brothers held with intoxicating capsules, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी हमीदा की टीम ने डीबीएन कॉलोनी पुराना हमीदा से दो भाइयों को 205 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि डीबीएन कॉलोनी में दो युवक अपने घर में रखकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचते हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी भाईयों को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट आईटीआई सुपरिंटेंडेंट कुरड़िया राम को बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए युवकों के घर की तलाशी ली गई तो प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान डीबीएन कॉलोनी निवासी अजीत सिंह उर्फ सोनू व उसके भाई हरविंद्र सिंह उर्फ सेंटी के नाम से हुई। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को बुलाया गया। जांच करने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंधित हैं। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह की शिकायत पर शहर पुलिस ने दोनों भाईयों पर मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

56 बोतल शराब समेत चार आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 56 बोतल शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साढौरा पुलिस ने गांव टोडरपुर में 23 बोतल शराब के साथ गांव टोडरपुर निवासी रणवीर सिंह उर्फ प्रीता को काबू किया। सीआईए एक की टीम ने न्यू हमीदा कॉलोनी से जगदीश उर्फ वादा को 11 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया। स्पेशल स्टाफ की टीम ने तिम्हों निवासी लज्जाराम को 11 बोतल शराब के साथ दबोचा है। इसी प्रकार सीआईए 2 की टीम ने गुप्त सूचना पर हरबंसपुरा निवासी गौरव को 9 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed