{"_id":"66b4d2e9c6f4a265f50ab4ec","slug":"two-brothers-from-yamunanagar-dies-burnt-alive-inside-truck-in-canada-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में ट्रक के अंदर जिंदा जले हरियाणा के दो भाई: ढाई साल पहले पढ़ाई करने कनाडा गए थे रोहित और प्रिंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में ट्रक के अंदर जिंदा जले हरियाणा के दो भाई: ढाई साल पहले पढ़ाई करने कनाडा गए थे रोहित और प्रिंस
Thu, 08 Aug 2024 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:45 PM IST
सार
हरियाणा के यमुनानगर के दो भाइयों की कनाडा में मौत हो गई। दोनों भाई ट्रक के अंदर जिंदा जल गए। दोनों पढ़ाई करने के लिए कनाडा गए थे।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के दो भाइयों की कनाडा में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यमुनानगर के ब्लॉक रादौर के गांव हड़तान के दो चचरे भाई लगभग ढाई वर्ष पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई करने गए थे। दोनों की अमेरिका में हुई ट्रक दुर्घटना में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की सूचना से पूरे गांव व क्षेत्र में मातम छा गया।
गांव हड़तान निवासी व पंचायती विभाग में जेई के पद पर कार्यरत तरसेम कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई रोहित उर्फ लवी पाल (23) लगभग ढाई वर्ष पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई करने गया था। वहीं उसका भतीजा प्रिंस कुमार (23) लगभग दो वर्ष पहले इसी शहर में पढ़ाई करने गया था। दोनों पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क परमिट पर ट्रक चलाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हड़तान निवासी व पंचायती विभाग में जेई के पद पर कार्यरत तरसेम कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई रोहित उर्फ लवी पाल (23) लगभग ढाई वर्ष पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई करने गया था। वहीं उसका भतीजा प्रिंस कुमार (23) लगभग दो वर्ष पहले इसी शहर में पढ़ाई करने गया था। दोनों पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क परमिट पर ट्रक चलाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
कनाडा से ट्रक लेकर अमेरिका गए थे
दोनों कनाडा से ट्रक लेकर अमेरिका गए थे। इस दौरान जब वह अमेरिका से वापस कनाडा लौट रहे थे तो अमेरिका के टुलसा शहर के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनका ट्रक टकरा गया। टक्कर के बाद उनके ट्रक के डीजल टैंक में आग लग गई। दोनों ही ट्रक के अंदर फंक गए। इस कारण प्रिंस व रोहित जिंदा जल गए।
विज्ञापन