फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers beat a young man with rods while going to collect goods

Yamuna Nagar News: सामान लेने जा रहे युवक को दो भाइयों ने रॉड से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two brothers beat a young man with rods while going to collect goods
सामान लेने जा रहे रघुनाथपुरी निवासी कुनाल गुप्ता से दो भाइयों ने मारपीट की। उसके सिर में रॉड से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। रघुनाथपुरी कॉलोनी निवासी कुनाल गुप्ता ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन आंचल की शादी रामपुरा निवासी शुभम से हुई थी। दोनों में अनबन रहती थी। आरोप है कि शुभम अक्सर आंचल के साथ मारपीट करता था। जिस वजह से उसने उसके खिलाफ शिकायत दी थी। जिसकी जांच महिला थाना में चल रही है। इस वजह से आरोपी उसकी बहन व परिवार से रंजिश रखे हुए हैं। देर शाम वह एक्टिवा पर घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। तभी गली में उसे शुभम व उसके भाई अभिषेक ने रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर राॅड से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed