{"_id":"6a611b0e713d8a622a00810a","slug":"two-brothers-attacked-in-the-district-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159959-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में दो भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में दो भाइयों पर हमला
Thu, 23 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में झगड़ा करते लोग। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल बहन और जीजा का हालचाल जानने पहुंचे दो भाइयों ने हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। थाना शहर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ताजेवाला हेड निवासी नदीम शिकायत में बताया कि शनिवार रात उनकी बहन गांव जैधर निवासी आशीफा का फोन आया। उसने बताया कि परवेज, सद्दाम, समीर और आबिद किसी बात को लेकर उनके घर में जबरन घुस आए और उसके व उसके पति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वह अपने भाई मनसूर अली के साथ पहले बहन के घर पहुंचा, जहां पता चला कि दोनों को यमुनानगर अस्पताल ले जाया गया है।
नदीम के अनुसार देर रात जब वह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा तो पहले से मौजूद परवेज, सद्दाम, समीर, आबिद और उनके साथ आए 20-25 लोगों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए जीजा के भाई का मोबाइल फोन भी साथ ले गए। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।