{"_id":"630926f74d3e625a2a612375","slug":"two-and-a-half-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-getting-kidney-transplant-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl119092554","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर ठगे सवा दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर ठगे सवा दो लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पीजीआई चंडीगढ़ में बेटे की जल्दी किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर पिहोवा निवासी राकेश सुरेंद्र पाल से सवा दो लाख रुपये की ठगी हो गई। उसने सरोजनी कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा पर उसके साथ ठगी करने का आरोप लगाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिहोवा निवासी राकेश सुरेंद्र पाल ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटा आकाश किडनी की बीमारी से ग्रस्त है। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा है। जिसके लिए पीजीआई के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बोला है। इसके लिए पीजीआई चंडीगढ़ में उसका पंजीकरण भी किया हुआ है। लेकिन उसके लिए काफी लंबी लिस्ट है। इसके लिए उन्हें 4-5 साल का समय दिया गया है और उनके बेटे आकाश की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। कुछ दिनों पहले उसके लाडवा निवासी मित्र की दुकान पर सरोजनी कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा आया था। जहां उसकी मुलाकात अरुण से हुई थी।
आरोपी ने उसे कहा था कि उनकी पीजीआई चंडीगढ़ में काफी जानकारी है। वह उनके बेटे की किडनी ट्रांसप्लांट जल्दी करवा देगा। इसकी एवज पर आरोपी ने पांच लाख रुपये खर्च बताया। आरोपी की बातों में आकर वे पांच लाख देने का तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी को दो लाख रुपये का चेक दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने उनसे और रुपयों की मांग की। जिस पर उन्होंने 25 हजार रुपये और आरोपी को दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने उन्हें जल्द किडनी ट्रांसप्लांट करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन अब आरोपी ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर उनसे सवा दो लाख रुपये ठगे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अरुण के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।