फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused of stealing cash by cutting ATM on remand

Yamuna Nagar News: एटीएम काटकर नकदी चुराने के दो आरोपी रिमांड पर

Thu, 13 Apr 2023 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Apr 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing cash by cutting ATM on remand
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने 2022 में जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर एटीएम काट कर हजारों रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को महाराष्ट्र से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों का एक बड़ा गैंग है, जो देश भर में एटीएम काटकर रुपये लेकर रफूचक्कर हो जाते है।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि महाराष्ट्र के वर्धा जेल में एटीएम काटकर नकदी चोरी करने के आरोपी बंद हैं। उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए पलवल के गांव गुढावली निवासी अंसार व साबिर को अदालत में पेश कर प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से एटीएम चोरी की वारदातों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की। आरोपियों ने जिले में तीन एटीएम काट चोरी के मामलों का खुलासा किया। इसके अलावा आरोपी अंसार ने एक डंपर पर चोरी भी किया है, जिसमें पुलिस उसे शामिल तफ्तीश करेगी।
विज्ञापन

इंचार्ज राणा ने बताया कि 13 अप्रैल 2022 को रादौर एक कॉलेज के बाहर लगे एटीएम को रात के समय काट दिया गया और उसमें से पैसे चोरी कर आग लगा कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बाद 13 मई को फिर से खेडी लक्खा सिंह में लगे एटीएम से कटर से काटकर पैसे निकाल कर उसे आग लगाकर आरोपी फरार हो गए। उसी दिन रात को सरस्वती नगर में भी ऐसे ही एटीएम काटकर हजारों रुपए लेकर आरोपी फरार हुए। तीनों ही मामलों में आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंआरोपियों पर महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार के मुकदमे दर्ज हैं और एटीएम काट कर पैसे चोरी करने के मामले में आरोपी महाराष्ट्र जेल में बंद थे। अब तक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। आरोपी गाड़ी में सवार होकर आते थे और कटर से एटीएम काटकर पैसे निकालने के बाद आग लगाकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed