{"_id":"60edf2428ebc3ec20451a262","slug":"two-accused-of-firing-arrested-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl763866120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव खदरी में बाइक में कार की टक्कर लगने पर हुए विवाद में फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान तेलीपुरा निवासी अभिमन्यु और मोहद् दीपुर निवासी मोनित पंवार के रूप में हुई। आरोपी सहारनपुर के गांव ढकदेवी निवासी विशा व जलालपुर निवासी रवि बॉक्सर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
खदरी निवासी धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रविवार की देर रात वह अपने चचेरे भाई अमित कुमार व पड़ोसी पंकज के साथ बैठक में बैठा हुआ था। इसी दौरान आल्टो कार आई। जिसमें चार युवक बैठे हुए थे। वह बैठक के सामने से कार पीछे हटाने लगे। तभी बाइक पर आ रहे गांव के ही शिवकुमार के साथ उनकी टक्कर हो गई। इसका शिवकुमार ने विरोध किया, तो आरोपी कार सवार युवक उनके साथ गाली गलौज करने लगे। हंगामा बढ़ने पर वह भी मौके पर चले गए।
आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। जब उन्हें पकड़ने लगे, तो उनमें से एक ने देसी कट्टा निकाला और फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। बाद में अरोपी देसी कट्टा दिखाकर वहां से कार सहित भाग निकले। बाद में पता लगा कि आरोपी तेलीपुरा निवासी अभिमन्यु, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव ढकदेवी निवासी विशाल, जलालपुर निवासी रवि बाक्सर और मोहद् दीपुर निवासी मोनित पंवार थे। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मोनित व अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।