फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck collides with bike, mother dies, son serious, Yamunanagar

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, mother dies, son serious, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अंबाला रोड पर कैल कचरा निस्तारण प्लांट के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जडौदी निवासी अरुण कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम को वह अपनी मां बिमला देवी (48) के साथ बाइक पर अपने मामा के घर केसरी बिहटा (अंबाला) में जा रहे थे। बाइक वह चला रहा था। देर शाम जब वे गांव भोले का माजरा से आगे कैल कचरा निस्तारण प्लांट के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो और उसकी मां सड़क पर गिर कर घायल हो गए। जबकि उनकी बाइक ट्रक के आगे फंस गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और काफी दूर तक उसकी बाइक को घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मां बिमला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। जांच अधिकारी एएसआई केवल का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रसूलपुर निवासी सुभाष चंद ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को वह बिलासपुर से साढौरा जा रहा था। उसके आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार चल रही थी। जब वह कृष्णा कॉलेज बिलासपुर के पास पहुंचे उसके आगे चल रही कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नीचे गिरकर घायल हो गया।
हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। जब वह घायल के नजदीक गया तो उसने देखा कि वह उनके गांव का पशुओं का डॉक्टर नीलम कुमार (39) था। डॉ. नीलम प्राइवेट पशुओं का डॉक्टर था। पशुओं की दवा लेने के लिए वह बिलासपुर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। उसने तुरंत डायल 112 पर फोन किया। जिसके बाद मौके पर डायल 112 की गाड़ी पहुंची।

उसने घायल को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान नीलम की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed