फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled in property dispute, young man swallowed poisonous substance, died

प्रॉपर्टी के विवाद में परेशान होकर युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Troubled in property dispute, young man swallowed poisonous substance, died
यमुनानगर। वीरनगर के 30 वर्षीय चिराग की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी साक्षी ने अर्जुननगर पुलिस चौकी को शिकायत देकर चिराग के भाई दीपांशु, उसकी मां लता, भाभी चाहत, बहन उपासना व जीजा कमल पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साक्षी ने बताया कि 2020 में उसकी शादी चिराग से हुई थी। आरोप की तब ससुराल वालों ने उसके साथ झूठ बोलकर यह रिश्ता तय कर दिया था कि की चिराग नोएडा में नौकरी करता है। आरोप है तीन जनवरी को चिराग व दीपांशु के बीच मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। रोजाना के झगड़े से परेशान चिराग ने उसी रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी साक्षी का आरोप है कि पति की तबीयत बिगड़ने के बाद भी ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल नहीं कराया। वह किसी तरह से पति चिराग को अस्पताल में लेकर गई। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। पांच जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। साक्षी का आरोप है कि उसके पति को प्रोपर्टी में हिस्सा नहीं दिया गया और उसके साथ मारपीट की। इसी से परेशान होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दी है। इस मामले में अर्जुननगर पुलिस चौकी इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed