फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled by the only addicted son, the father hanged himself from the tree.

इकलौते नशेड़ी बेटे से परेशान होकर पिता ने पेड़ से फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the only addicted son, the father hanged himself from the tree.
यमुनानगर। बेदखल किए गए बेटे की मारपीट से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का शव आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जांच की। मृतक की पहचान गुलाब नगर निवासी योगेश कुमार (55) के रूप में हुई। मृतक की पेंट की बाई जेब से आठ लाइनों का सुसाइड नोट बरामद किया गया। जिसमें उसने अपने इकलौते बेटे की मारपीट से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी शव की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी राजरानी की शिकायत पर उसके बेटे आलोक उर्फ लिल्लू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाब नगर निवासी राजरानी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 32 साल पहले योगेश कुमार के साथ हुई थी। उसका पति मेहनत मजदूरी करता था। शादी से उनके पास चार बेटियां व एक बेटा आलोक उर्फ लिल्लू है। तीन बेटियों व बेटे आलोक की शादी हो चुकी है। एक बेटी अभी कुंवारी है। बेटे आलोक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। आरोप है कि उसका बेटा नशे का आदी है। नशा करके वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। जिसके चलते उसकी पत्नी भी उससे तंग आकर घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि नशा करके उसका बेटा उससे, उसके पति योगेश व बेटी अक्षिता के साथ भी मारपीट करता था। करीब एक माह पहले भी आरोपी आलोक ने उसके व उसके पति योगेश व बेटी से मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वे तीनों अपनी बेटियों के पास रहने लगे थे। करीब चार दिन पहले उसका पति मजदूरी करने जगाधरी आया था। इसके बाद वह गुलाबनगर आ गया था। जहां उसके बेटे आलोक ने उसके पति के साथ मारपीट की। इससे उसका पति परेशान चल रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसके पति योगेश ने सोमवार को हुंडेवाला फार्म के पास आम के बाग में पेड़ की टहनी पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंट की जेब से मिला आठ लाइन का सुसाइड नोट-
मृतक योगेश की पेंट की बाई जेब से आठ लाइन का एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं योगेश सन ऑफ तुलसी गुलाबनगर का रहने वाला हूं। मैने अपना लड़का बेदखल किया हुआ है। उसका नाम आलोक उर्फ लिल्लू है। हम डेढ़ महीने से घर से बाहर हैं। यह हमें जान से मारने की धमकी देता है। कल को जो कुछ भी हो जाए, उसका वो जिम्मेवार होगा।

वर्जन
हुंडेवाला में पेड़ से एक व्यक्ति के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मामले की जांच की तो मृतक की बाई जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपने बेटे आलोक पर उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने भी अपने इकलौते बेटे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सब इंस्पेक्टर खुशबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed