फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled by extorting money, the dairy operator hanged himself

रुपये ऐंठने से परेशान डेयरी संचालक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Troubled by extorting money, the dairy operator hanged himself
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर माजरी में डेयरी संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। डेयरी संचालक का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। उसके भाई ने कुरुक्षेत्र के तांत्रिक व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर जादू टोने (तांत्रिक क्रियाओं) से इलाज करने के नाम एक लाख रुपये ऐंठने व 60 हजार रुपये और मांगकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सारन निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही दूध की डेयरी है। उसका छोटा भाई वेद प्रकाश अपनी पत्नी व परिवार सदस्यों के साथ गांव सबलपुर माजरी में रहता था। उसके भाई की छप्पर में हर्ष नाम से दूध की डेयरी है। कुछ माह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसके लिए वह कुरुक्षेत्र के एक तांत्रिक से इलाज करवा रहा था। सतपाल ने बताया कि शुक्रवार को उसके भाई वेद प्रकाश ने उसे बताया था कि कुरुक्षेत्र के गांव गौरखा निवासी शीशपाल बाबा व उसके गांव का बृजपाल ने बहुत परेशान कर रखा है। बृजपाल व शीशपाल बाबा उसके घर पर आते रहते है और उसकी पत्नी सोनिया से जादू-टोने की बाते करके इलाज के नाम पर पैसे लेते रहते हैं। आरोप है कि ये दोनों उससे एक लाख रुपये ले चुके हैं और अब भी मेरे से जादू टोने के नाम पर 65 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। जिस कारण वह दिमागी तौर पर बहुत परेशान है। इसी बात को लेकर उसका भाई वेद प्रकाश बहुत परेशान रहता था। शनिवार अलसुबह साढ़े 4.30 बजे उसके भाई वेद प्रकाश की पत्नी सोनिया ने फोन करके उसकी पत्नी उर्मीला को बताया कि वेद प्रकाश ने अपने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसका पता चलते ही वह अपने भाई के घर पहुंचा। जहा पर उसे अपने भाई वेद प्रकाश का शव मकान की लोबी में नीचे रखा हुआ था। आरोप है कि उसके भाई वेद प्रकाश ने शीशपाल बाबा व बृजपाल के जादू टोने के नाम पर पैसे ऐठने से तंग होकर फंदा लगाकर जान दी है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया। पुलिस ने मृतक के भाई सतपाल की शिकायत पर आरोपी शीशपाल व बृजपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मृतक के भाई ने दो लोगों पर डेयरी संचालक को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed