{"_id":"613e56778ebc3ebd6d7968bd","slug":"travel-exemption-on-normal-ticket-in-three-trains-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl82997312","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा की छूट मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा की छूट मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दैनिक यात्रियों की मांग पर रेलवे ने तीन और ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा करने की छूट प्रदान की है। रविवार से यात्रियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। ये सभी एक्सप्रेस और मेल गाड़ियां है। एक्सप्रेस ट्रेनों में मान्य यह टिकट विशेष श्रेणी के नियमों पर ही मिलेगी। यात्रियों को कोरोना से बचाव की नियमावली का पालन करना होगा।
कोरोना संक्रमण के कारण पैसेंजर गाड़ियों को छोड़कर अभी तक सभी गाड़ियों में आरक्षित टिकट प्रणाली लागू थी। दूसरी तरफ दैनिक यात्रियों ने रेलवे से पैसेंजर सहित अन्य गाड़ियों में भी एमएसटी लागू करने और बंद पैसेंजर गाड़ियां चलाने की मांग की है। हालांकि रेलवे ने एक्सप्रेस गाड़ियों में एमएसटी की छूट नहीं दी है।
यात्री को एक्सप्रेस और मेल गाड़ी में सफर करने के लिए न्यूनतम किराया तीस रुपये देना होगा। पहले अंबाला के लिए 45 रुपये का टिकट लगता था, लेकिन अब सामान्य टिकट 55 रुपये का लेना होगा। वहीं अगर किसी को यमुनानगर से जगाधरी वर्कशॉप तक जाना है तो उसे 30 रुपये की टिकट खरीदनी होगी।
विज्ञापन
वहीं दैनिक यात्रियों की ओर से मासिक रियायती टिकट (एमएसटी) की सुविधा करने की मांग की जा रही थी। रेलवे ने केवल पैसेंजर गाड़ियों में ही एमएसटी लागू की है। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से इस समय मात्र दो ही पैसेंजर गाड़ियां निकलती हैं। इस पर दैनिक यात्री संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह ने कहा कि एमएसटी लागू न होने के कारण दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर एक्सप्रेस ट्रेनोें में एमएसटी की सुविधा देने की मांग करेंगे।
इन गाड़ियों में मिली राहत
रेलवे ने जिन गाड़ियों में सामान्य टिकट पर यात्रा करने की छूट दी है, उनमें अंबाला-दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस, जालंधर-नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस व श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। तीनों ही इस रूट की महत्वपूर्ण गाड़ियां है। अनारक्षित टिकट प्रणाली के चलते यात्रियों को इससे काफी लाभ मिलेगा।
अंबाला मंडल में कुछ गाड़ियों में अनारक्षित टिकट प्रणाली लागू की गई है। इन गाड़ियों में लोग सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण की नियमावली लागू रहेगी। इन ट्रेनें में एमएसटी अभी शुरू नहीं की गई। मुख्यालय से निर्देश मिलने पर लागू किया जाएगा। - हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक