फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Transporter missing for 25 days, blame on woman

Yamuna Nagar News: ट्रांसपोर्टर 25 दिन से लापता, महिला पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Transporter missing for 25 days, blame on woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कैंप निवासी ट्रांसपोर्टर ललित कुमार 25 दिन से लापता है। उसकी पत्नी ने एक महिला पर आरोप लगाए है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कैंप निवासी मधु कुकरेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2005 में ललित कुमार से हुई थी। इससे उसके पास 18 वर्षीय बेटा व 13 साल की बेटी है। उसके पति ललित कुमार ट्रांसपोर्ट का कार्य करते है। आरोप है कि एक महिला ने उसके पति को अपने झांसे में फंसा रखा है। पिछले छह-सात साल से आरोपी महिला ने उसकी, उसके पति व बच्चों की जिंदगी बर्बाद की हुई है। आरोपी महिला ने उसके पति को अपने चंगुल में फंसाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने उसके पति पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस के माध्यम से धमकाया था। आरोपी महिला ने उसके पति को दस साल की कैद का डर दिखाकर कुछ कागजात पर हस्ताक्षर भी कराए थे। जिनका आरोपी महिला द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अब महिला फिर उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। जिस वजह से उसका पति बीते 25 दिन से लापता है। उन्होंने उसकी अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। आरोप है कि आरोपी महिला ने उसके पति को कहीं छुपा कर रखा है। इस शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed