फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trains running late; passengers forced to wait for hours.

Yamuna Nagar News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्रियों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Trains running late; passengers forced to wait for hours.
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले से गुजरने वाली छह से ज्यादा ट्रेनें बुधवार को अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
जम्मूतवी से चलकर बाड़मेर जाने वाली गाड़ी संख्या 14662 शालीमार मालानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा 32 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से चलकर जालंधर जाने वाली गाड़ी 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे 20 मिनट की देरी से चली। वहीं, बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमार मालानी एक्सप्रेस एक घंटा 36 मिनट की देरी पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह भागलपुर से अंबाला छावनी तक चलने वाली गाड़ी संख्या 14523 हरिहर एक्सप्रेस एक घंटा 05 मिनट लेट रही। हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 अमृतसर मेल एक घंटा लेट रही। वहीं, मुंबई से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 12903 स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से चली। इसी तरह बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौना घंटा लेट रही। वहीं, जयनगर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस भी करीब पौना घंटा देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात और तड़के आने-जाने वाली ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के इंतजार में उनका आगे का यात्रा कार्यक्रम बिगड़ गया। स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करने के कारण उन्हें रात के समय अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनें रास्ते में लेट हो रही हैं। रूट डायवर्ट, ट्रैक पर काम पर और पासिंग के कारण देरी से पहुंच रही हैं। रूटिन में गाड़ी अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed