फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Torawala pond will be renovated with Rs 2.47 crores

Yamuna Nagar News: तोरावाला तालाब का 2.47 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Torawala pond will be renovated with Rs 2.47 crores
साढौरा। अब तक अनदेखी की भेंट चढ़ा तोरावाला तालाब के दिन बदलने वाले हैं। दरअसल 2.37 करोड़ की लागत से अब इस तालाब का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण किया जाएगा। सोमवार को कैबिनेट मंत्री कंवरपाल तोरावाला तालाब के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के काम का शुभारंभ करेंगे। नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से यह योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

तटबंध मजबूत व किए जाएंगे चौड़े
वहीं शालिनी शर्मा ने बताया कि इस योजना पर 2.47 करोड़ खर्च किया जाएगा। इसके तहत तालाब की गाद की खुदाई करके निकलने वाली मिट्टी से तालाब के तटबंध मजबूत व चौड़े बनाए जाएंगे। सरोवर के तटबंध पर पेड़ लगाने के अलावा सैर करने के लिए पथ तैयार किया जाएगा। यहां लाइट के अलावा बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यह काम छह माह में पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इस योजना के पूरा होने पर यह जगह क्षेत्र का प्रमुख दर्शनीय स्थल और सैरगाह बन जाएगा।
विज्ञापन


तालाब के तट पर ही बना प्राचीन मंदिर
बता दें तोरावाला तालाब के तट पर ही प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर भी बना हुआ है। इस मंदिर का भी कुछ साल पहले ही जीर्णोद्धार किया गया है। इस मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। तोरावाला के तट पर ही दशहरा मेला का भी आयोजन होता है। तो यहां बने विशाल हॉल में धार्मिक व सामाजिक आयोजित होते हैं। अब इस तालाब का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण होने से सैर करने व मंदिर के दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा होना निश्चित ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed