फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tomorrow and day after tomorrow roadways will be jammed, thinking, planning should be done wisely

कल व परसों रोडवेज का चक्का रहेगा जाम, सोच, समझ कर बनाए प्लानिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow and day after tomorrow roadways will be jammed, thinking, planning should be done wisely
यमुनानगर। रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले यात्री जरा सावधान हो जाएं। सोमवार व मंगलवार यानि 28 व 29 मार्च को कहीं पर जाने के लिए सोच समझकर प्लानिंग बनाएं। कहीं ऐसा न हो घर से निकलने के बाद बस अड्डे पर पहुंचे तो आपको पछताना पड़े। दरअसल हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान उन तारीखों को हड़ताल रहेगी। ऐसे में पूर्णरूप से रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। उधर हड़ताल के चलते रोडवेज विभाग ने भी अपनी कमर कस ली है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसको लेकर उन्होंने भी अपनी तैयारियां कर ली है। इस हड़ताल का रोडवेज की सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल हड़ताल करेंगे। इनकी मांगों में स्टेज कैरिज पॉलिसी 2016 को रद्द करके विभाग में 10 हजार नई बसें खरीदने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, अगर सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं देती तो राजनेताओं की भी पुरानी पेंशन नीति बंद करके कर्मचारियों की तरह राजनेताओं को भी नई पेंशन नीति में शामिल करने, परिचालकों व लिपिकों का पे ग्रेड बढ़ाने, 1992 से 2002 के चालक, परिचालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, चालकों को अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन करने, कौशल विभाग को भंग करके 2016 के सभी प्रक्रिया पूर्ण उपरांत भर्ती चालकों व दादरी डिपो में पार्ट 2 के तहत लगे वर्कशाप के 52 कर्मचारियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जूनियर ऑडिटर के पदों से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की बजाय 5 वर्ष करना, डिपो स्तर पर कार्यालयों की काम की अधिकता देखते हुए हर ब्रांच में सहायक के नए पद बढ़ाने व डिपो में कम से कम 4 जूनियर ऑडिटर के पद बढ़ाने और एचआरईसी गुरुग्राम के ठेकेदार प्रथा पर रोक लगाई जाए आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान रखेंगे चक्का जाम
वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के राज्य महासचिव जय वीर घणघस ने बताया कि मांगों को लेकर दो दिन हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान चक्का जाम रखा जाएगा। रोडवेज में अब परिस्थिति ऐसी चल रही है की रोजाना बसों की संख्या घट रही है। सरकार इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही। राज्य के रोडवेज में 16 हजार कर्मचारी कार्य करते हैं और 24 डिपो और 13 सब डिपो हैं जिनमें 3300 के करीब बसेें हैं, जो आबादी के हिसाब से बहुत कम है। सरकार को चाहिए वह डिपो में बसों की संख्या बढ़ाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर सरकार हड़ताल के बाद भी नहीं जागी तो इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए कर्मचारी मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साझा मोर्चा ने 28 व 29 दो दिन हड़ताल करने का आह्वान किया है। लेकिन इस दौरान हम यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए बस चलाने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में तैयारी की जा रही है।
-बालकराम, महाप्रबंधक, रोडवेज यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed