फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three youths drowned in Western Yamuna canal while taking bath, one dead, two missing

नहाते हुए पश्चिमी यमुना नहर में डूबे तीन युवक, एक की मौत, दो लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three youths drowned in Western Yamuna canal while taking bath, one dead, two missing
क्षेत्र के गांव जयधर के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में नहाते हुए तीन युवक डूब गए। पास में नहा रहे एक किशोर ने नहर में डूबे युवकों की सूचना उनके परिजनों व ग्रामीणों को दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे और डूबे युवकों की तलाश की। वहीं, छछरौली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक का शव बरामद किया गया। जबकि दो युवकों की देर शाम तक पुलिस नहर में तलाश कर रही थी। तीनों युवक गांव जयधर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर में गांव जयधर निवासी 30 वर्षीय साजिद, 25 वर्षीय मुस्तकीम, 20 वर्षीय नसीम उर्फ सिम्मी व 15 वर्षीय आमिर खान नहाने के लिए गांव के पास से निकल रही पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे। नहाते समय साजिद, मुस्तकीम व नसीम गहरे पानी की ओर चले गए। जबकि आमिर खान नहर के किनारे पर कम पानी में नहाने लगा। अधिक पानी में गए तीनों युवक काफी देर तक नहर में मस्ती करते रहे। कुछ देर बाद एक के बाद एक तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। तभी नहर किनारे नहा रहे आमिर की नजर उन पर पड़ी। आमिर ने जैसे ही देखा कि उसके साथी डूब गए हैं तो वह घबराकर घर की ओर भागा। उसने युवकों के डूबने की सूचना गांव में परिजनों को दी। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर नहर में उनकी तलाश की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी नहर में तलाश की। काफी मशक्कत के बाद साजिद का शव नहर से बरामद किया गया। गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। नहर में डूबे मुस्तकीम और नसीम उर्फ सिम्मी की देर शाम तक नहर में तलाश की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि नहर से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों की मदद से दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। नहर से बरामद किए गए शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed