फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three thousand students of class six to eight reached 348 schools, Yamunanagar

348 स्कूलों में पहुंचे कक्षा छह से आठ के तीन हजार विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three thousand students of class six to eight reached 348 schools, Yamunanagar
स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाता अध्यापक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खोल दिए गए हैं। जिले करीब साढ़े तीन महीने बाद विद्यार्थी अनुमति पत्र लेकर स्कूल पहुंचे। जिले के 348 स्कूलों में करीब तीन हजार विद्यार्थियों ने पहले दिन आमद दर्ज कराई। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों का तापमान दर्ज किया गया। उनके हाथ सैनिटाइज करवाए गए। जिले के स्कूलों में करीब 30 प्रतिशत ही विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद शुक्रवार को जिले के सरकारी और निजी स्कूल में कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए खोले गए। जिले के 348 सरकारी व निजली विद्यालयों में विद्यार्थी पहुंचे। जिले में छठी से आठवीं के करीब नौ हजार विद्यार्थी हैं। पहले दिन स्कूलों में करीब तीन हजार विद्यार्थी ही पहुंचे। इस दौरान तीन घंटे की कक्षा लगी। अध्यापकों के लिए स्कूल पहुंचने का समय सुबह साढ़े आठ बजे रखा गया, जबकि विद्यार्थियों के पहुंचने का समय सुबह नौ रखा गया।
विज्ञापन

विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए शिक्षा देने के लिए विभिन्न रास्ते बनाए हैं। जिसके तहत उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या व तापमान ब्यौरा रखने के लिए अवसर एप पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। यह नियम सिर्फ सरकारी स्कूलों पर लागू है। निजी स्कूलों पर यह निमय लागू नहीं होता है। ऐसे में निजी स्कूलों को अपने अनुसार व्यवस्था बनाने को कहा गया है। शुक्रवार को निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सरकारी स्कूलों की अपेक्षा अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पहुंचकर अच्छा लगा : अंजलि
रादौर। शहर के छोटाबांस में स्थित सरकारी स्कूल में भी शुक्रवार को छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।स्टाफ ने तापमान जांचा व सैनिटाइज के बाद कक्षा में प्रवेश दिया गया। स्कूल के अध्यापक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। उन्होंने बताया की स्कूल में छठी से आठवीं तक के बच्चों की कुल संख्या 132 है। पहले दिन मात्र 28 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। वहीं उम्मीद है कि आगे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी, जिससे उनकी शिक्षा भी सुचारु रूप से जारी रहेगी। वहीं पहले दिन स्कूल में पहुंची आठवीं कक्षा की छात्रा अंजलि ने बताया की उसे स्कूल आकर बहुत अच्छा लगा। स्कूल जैसी पढ़ाई घर पर नहीं हो सकती।

कोरोना संक्रमण बचाव नियमावली के अनुसार स्कूल खोलेंगे हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। इसे लेकर अधिकारियों की टीम बनाई गई है। टीम सभी स्कूलों का निरीक्षण करेगी। पहले दिन भी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। सभी जगह स्थिति सामान्य रही। इसके अलावा निजी स्कूलों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। - रामदिया गागट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed