फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three suspects arrested in shooting plot

Yamuna Nagar News: फायरिंग की साजिश में तीन संदिग्धों को पकड़ा

Sat, 01 Nov 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three suspects arrested in shooting plot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव खेड़ी लक्खा सिंह में 26 दिसंबर 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड में फरार 20 हजार रुपये के इनामी अंकित गिरी की सीआईए व एसटीएफ की टीमें तलाश कर रही है। इस बीच सीआईए-2 की टीम ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्धों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए युवकों से अंकित गिरी के बारे में पूछताछ की जा रही है। दरअसल, सीआईए टीम ने गत दिनों एक किशोर को आपराधिक मामले में संलिप्तता होने के संदेह पर हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

किशोर से पूछताछ में पता चला कि अंकित गिरी दीपावली की रात को एक जवेलर व शराब ठेकेदार के प्रतिष्ठानों पर फायरिंग करने की योजना बना रहा है। इसमें थाना शहर यमुनानगर की एक कॉलोनी के कुछ युवक अंकित के संपर्क में हैं। इस बात का पता लगते ही पुलिस टीमें सक्रिय हो गईं और सीआईए-2 टीम ने तीन युवक हिरासत में लिए, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-2 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। उनके बदमाशों से संबंधों का पता किया जा रहा है। उनकी आपराधिक मामले में संलिप्तता के आधार पर आगामी कार्रवाई में अमल लाएंगे।

शराब ठेकेदार से चल रही रंजिश : पुलिस के अनुसार वर्ष-2022 में आजाद नगर के एक शराब ठेकेदार से अंकित गिरी की रंजिश चल रही है, क्योंकि इसके शराब ठेके में अंकित गिरी पर चोरी करने का आरोप था। मामले में अंकित गिरी जेल भी गया था। इसके बाद अंकित गिरी इस शराब ठेकेदार से रंजिश रखे हैं। जिस किशोर को कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था, उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है, लेकिन उससे हुई पूछताछ में यह सामने आया है कि वांछित अंकित गिरी शहर में अपने गुर्गों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed