{"_id":"6490b9ce78261460a0081f64","slug":"three-students-passed-jee-advanced-exam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-1066-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन विद्यार्थियों ने पास की जेईई एडवांस की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन विद्यार्थियों ने पास की जेईई एडवांस की परीक्षा
विज्ञापन
जगाधरी। आईआईटी जेईई एडवांस का परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में जिले के तीन विद्यार्थियों ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। तीनों सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। स्कूल के कुश, राहिल और विनम्र की कामयाबी से परिवार में परिवार में जश्न का माहौल है। जेईई एडवांस की परीक्षा में कुश ने ऑल इंडिया रैंक में 755वां स्थान पाया है। जबकि राहिल ऑल इंडिया स्तर पर 2206 रैंक व विनम्र ने 5857 रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। स्कूल निदेशक डॉ. अनिता कांबोज विद्यार्थियों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने तीनों छात्रों को स्कूल में बुलाकर उनको बधाई दी और मिठाई खिलाई। प्रधानाचार्य तपोश भट्टाचार्य ने छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे ही मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तीनों छात्र पढ़ाई के साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रहते हैं।
निरंतर प्रयास करने से मिलती है सफलता
-कुश ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। पढ़ाई के साथ मन व मस्तिष्क का स्थिर रहना भी जरूरी है। चूंकि स्थिर मन से ही पढ़ाई में ध्यान लगाया जा सकता है। कुश ने बताया कि स्कूल व कोचिंग के साथ वह नियमित दो से तीन घंटे पढ़ाई करता था। परीक्षा के दौरान पांच से छह घंटे पढ़ाई की।
परीक्षा के दौरान पांच से छह घंटे पढ़ाई की
-राहिल ने बताया कि दृढ़ निश्चय से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं। इसी लक्ष्य को ध्यान में रख कर उसने पढ़ाई की। उसने नियमित तीन से चार घंटे पढ़ने का शेड्यूल बनाया हुआ है। जबकि परीक्षा के दौरान पांच से छह घंटे पढ़ाई की। नियम बनाकर पढ़ाई करने से यह सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
नियमित शेड्यूल के अनुसार की पढ़ाई
-विनम्र ने बताया कि शुरू से ही पढ़ने की आदत है। परीक्षा पास करने में यह आदत उसकी सहायक बनी। विनम्र ने बताया कि पढ़ते समय उसे बोरियत नहीं है। जिसके चलते वह लगातार कई घंटे पढ़ाई कर सकता है। इस परीक्षा के लिए उसने कोई अतिरिक्त जतन नहीं किया। बल्कि निर्धारित नियमित शेड्यूल के अनुसार पढ़ाई करके यह उपलब्धि मिली।