फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three robber's fire on couple

दंपती पर तीन बदमाशों ने चलाई गोली, बाल बाल बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
three robber's fire on couple
जगाधरी पावंटा नेशनल हाईवे पर मटका चौक से जा रहे दंपत्ती पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली दंपती के नजदीक से होती हुई सड़क किनारे सम्राट होटल के दरवाजे पर लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भागीरथ कॉलोनी निवासी कन्हैया ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी पत्नी शिवानी को स्कूटी सिखा रहे थे। वे स्कूटी लेकर अपने घर से मछली मार्केट चौक की तरफ चल दिए। इस दौरान मछली मार्केट से मटका चौक की तरफ आते समय सम्राट होटल के नजदीक पीछे से गोली चलने की आवाज आई। वहीं पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए। वहीं उसमें से एक युवक ने उस पर पिस्टल से एक गोली चला दी। वे नीचे झुक गए। इससे गोली उनके नजदीक से होती हुई सम्राट होटल के दरवाजे पर जा लगी। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने यह गोली उन्हें जान से मारने की नीयत से चलाई। इसके बाद गोली चलाने वाले तीनों युवक वहां से फरार हो गए। कन्हैया ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं। फिर उन्हें कोई क्यों मारना चाहता है। आरोपियों की बाइक पर नंबर भी नहीं था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। होटल से दरवाजे में लगी गोली की जांच की।
विज्ञापन

सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले में अज्ञात तीन युवकों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed