फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three person died in road accident

तेज रफ्तार व लापरवाही ने ली तीन लोगों की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
three person died in road accident
तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते अलग अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साढौरा कपाल मोचन रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। उधर, खारवन रोड पर भूखड़ी के पास छोटा हाथी वाहन की टक्कर से मुंशी और अंबाला रोड पर पुलिस लाइन के पास ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पहला हादसा
आंखों की जांच के लिए शिविर में आ रहे पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर, पिता की मौत
अंबाला के गांव ठाकुरपुरा निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को कपालमोचन स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में आंखों का कैंप था। कैंप में अपने पिता फकीर चंद (70) की आंखों की जांच करवाने के लिए वह उसे बाइक पर लेकर गांव से आ रहा था। साढौरा कपाल मोचन रोड पर जब वे मछरौली के पास गणपति धर्मकाटा के पास पीछे से तेज रफ्तार गति से आई एक कार के चालक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से वह और उसके पिता फकीर चंद बाइक समेत सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। जबकि उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा
घर लौट रहे मुंशी की छोटा हाथी वाहन की टक्कर से मौत
जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह उपायुक्त कार्यालय में कुक का काम करता है। उसका बड़ा भाई राजकुमार दादूपुर हैड सुरी फार्म में बतौर मुंशी लगा हुआ था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई फार्म से छुट्टी करके बाइक पर घर लौट रहा था। जब उसका भाई दादूपुर खारवन रोड पर भूखड़ी के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवाया।

इनसर्ट
तीसरा हादसा
पुलिस लाइन के पास ट्रॉले ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
गांव मुजाफ्त निवासी कर्ण सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अग्रसेन चौक के पास टिम्बर मर्चेंट का कार्य करता है। शुक्रवार को उसका भतीजा अंसल टाउन निवासी रजत कांबोज खेड़ा बाजार में मोबाइल ठीक करवाने आया था। मोबाइल ठीक करवाने के बाद उसका भतीजा रजत बाइक पर घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जब उसका भतीजा अंबाला रोड पर पुलिस लाईन जगाधरी के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रॉले (20 टायर वाला ट्रक) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रॉला उसे कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed