{"_id":"5ddd77a28ebc3e54fd32e618","slug":"three-pepople-died-in-road-accident-yamuna-nagar-news-knl13073669","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई बीटेक छात्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते हुए सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार तक जहां 15 दिनों में 14 लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं अब 16 दिन में यह संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सोमवार को जहां 24 घंटे में हुए अलग अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हुई थी। वहीं मंगलवार को 12 घंटे के अंतराल में हुए तीन हादसों में बीटेक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
रेलवे रोड पर जोगिंद्र मार्केट के नजदीक चालक द्वारा अचानक कट मारने पर तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटों में सवार बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र मानस कौचर की मौत हो गई, जबकि ऑटों सवार चार अन्य सवारियां घायल हो गई। पंचायती गुरुद्वारा छोटी लाइन निवासी 22 वर्षीय मिहिर कोचर उर्फ मानस जेएमआईटी कॉलेज रादौर में बीटैक प्रथम वर्ष में पढ़ता था। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकलोा था। न्यू मार्केट से बस स्टैंड तब जाने के लिए वह ऑटो में सवार हो गया। ऑटो में चार-पांच सवारियां और बैठी हुई थी। जब वह ऑटो में सवार होकर बस स्टैंड पर जा रहा था तो जोगिंद्र मार्केट के नजदीक पहुंचा तो चालक ने अचानक कट मार दिया। अचानक कट लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो में सवार मानस कौचर, हमीदा निवासी निर्मला व रमेश व चालक बलराज दब गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ऑटों के नीचे दबे लोगों को निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मानस को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को उपचार दिया। पुलिस ने मृतक छात्र मानस के पिता राजीव कुमार की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पंजाब के मुक्तसर जिले के कृष्णानगर कैंप मलौट निवासी शिवम कुमार ने बताया कि उसका भाई अंकुश शर्मा यमुनानगर में सब्जी का काम करता था और यहीं पर किराए के मकान में रहता था। मंगलवार सुबह उसका भाई कमानी चौक से विश्वकर्मा चौक की तरफ जा रहा था। जब वह बाइपास से पहले चांदपुर चौक पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसका भाई अंकुश सड़क पर गिर गया। ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद जैसे ही ट्रक चालक रूका आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान शिवपुरी बी निवासी राजिंद्र के नाम से हुई। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव यकूबपुर निवासी 27 वर्षीय अंकित कुमार की छछरौली में लैब की दुकान थी। सोमवार रात वह काम खत्म करके अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाइवे 73ए जगाधरी पौंटा साहिब मार्ग पर गांव उर्जनी के पास पहुंचा तो सड़क किनारे बिना इंडीगेटर व डिप्पर जलाए ट्रॉला खड़ा हुआ था। जिससे अंकित की बाइक टकरा गई। जिससे अंकित घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्राले चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। लेकिन प्रशासन इसपर अंकुश लगाने में नकामयाब है। आंकड़ों की बात करे तो बीते तीन दिनों में हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बीते 16 दिनों में लोगों के मरने का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है।