फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three old people die from Corona, 135 new cases

कोरोना से तीन वृद्धों की मौत, 135 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three old people die from Corona, 135 new cases
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। पॉजिटिव केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कोरोना ने तीन और वृद्धों की जान ले ली। इसके साथ ही 135 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 133 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों मृतकों का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गांव चंदा खेड़ी निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत मुलाना मेडिकल कॉलेज में हो गई। संक्रमित वृद्ध टीबी का मरीज था। परिजनों ने बताया कि उसे टीबी की शिकायत थी, जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टीबी के कारण वृद्ध की तबीयत और खराब होने लगी। सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला। इस कारण मंगलवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं यमुनानगर के विशाल नगर निवासी 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। परिजनों के अनुसार वह किडनी, शुगर व हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं हुआ, इस कारण वृद्ध की मौत हो गई। वहीं जगाधरी के विष्णु नगर निवासी 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की भी मौत निजी अस्पताल में हो गई। परिजनों के अनुसार वृद्ध कई बीमारियों से पीड़ित था। सरकारी गाइडलाइन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने तीनों शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

612 हुए एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 612 एक्टिव केस हो गए हैं, जिनमें से 490 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 30 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 92 संक्रमित मरीज जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 865 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,47,517 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,35,218 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2452 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों से मास्क लगाने, दो गज दूरी और साफ-सफाई रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अध्यापक और सात विद्यार्थी भी संक्रमित
बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात विद्यार्थी, दो अध्यापक व एक मिड डे मिल कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खास बात ये है कि स्कूल में परीक्षा व प्रैक्टीकल चल रहे हैं। वहीं रेलवे रोड पर एक रेस्टोरेंट के भी कुछ कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके संपर्क में आए लोगों को तलाशना मुश्किल होगा। क्योंकि यहां पर काफी संख्या में रोजाना लोग आते हैं। वहीं जिले में अब तक 9169 संक्रमित मरीज मिले चुके हैं, जिनमें से 8386 स्वस्थ हो चुके हैं।

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
अग्रसेन चौक से दो केस, सिविल लाइन, जैन कॉलोनी, मॉडल टाउन से 14 केस, जय सिटी से दो केस, गांव मुस्ताफाबाद, वर्कशॉप रोड, आंबेडकर विहार, दयालपुरी कॉलोनी, गांव चंदाखेड़ी से दो केस, विष्णु गार्डन, सेक्टर-17 जगाधरी से आठ केस, रामनगर कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, विश्वकर्मा मोहल्ला, गांव हरनौली, गांव बिलासपुर, गांव पीरूवाला, सरोजनी कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, गांव पांबनी कलां, गांव गुमथला, गांव हरनौली, कुलदीप नगर, गांव लाहड़पुर, रेलवे रोड जगाधरी, गांव नत्थनपुर, विशाल नगर से दो केस, इजैक गांव रतनगढ़, शुगर मिल कॉलोनी से पांच केस, खेड़ा खुर्द, शिव शंकर कॉलोनी, कल्याण नगर, थापर कॉलोनी से दो केस, गांव तेजली, सेक्टर-18 जगाधरी, पुरानी अनाज मंडी, गांव अंबली, पुरानी अनाज मंडी, शास्त्री कॉलोनी से तीन केस, रामपुरा कॉलोनी से दो केस, श्याम नगर, गांव तेजली से चार केस, गांव बैंडी, नजदीक सुख सागर पैलेस, रघुनाथपुरी से दो केस, छोटी लाइन से दो केस, गांव सागड़ी, शिवपुरी ए कॉलोनी, कमला नगर से दो केस, बृजपुरी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी से तीन केस, गांव सबलपुर, नजदीक रेलवे बाजार, गांव साढौरा, सरस्वती कॉलोनी, नानकपुरा फर्कपुरा, शर्मा गार्डन, गांव भटौली, सेक्टर-15 जगाधरी से दो केस, गांव नागल, प्रैस वाली गली जगाधरी, अमर विहार, देवी भवन बाजार, गांव बकाना, गांव रटौली, गांव खेड़ा हैबतपुर, महावीर कॉलोनी, गांव राजपुरा, गांव हरीपुर, गांव सरावां, गांव मलिकपुर खादर, आजाद नगर, सुंदर नगर, जम्मू कॉलोनी से तीन केस, गांव लेदी, गांव जठलाना, गोल्डनपुरी से चार केस, कल्याण नगर, शांति कॉलोनी, गांव गुदियाना, राजा राम कॉलोनी, गुलाब नगर, पटेल नगर, लक्ष्मी कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed