फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three new dengue patients including a five-year-old girl, found in Yamunanagar

डेंगू का डंक: यमुनानगर में पांच साल की बच्ची सहित तीन नए डेंगू के मरीज मिले, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

Sat, 27 Aug 2022 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 09:23 PM IST
सार

यमुनानगर जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 21 हो गई है। एक सप्ताह में डेंगू के मिल पांच मरीज चुके हैं। डेंगू के मरीज से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
Three new dengue patients including a five-year-old girl, found in Yamunanagar
सामान्य जांच के लिए ब्लड सैंपल लेता कर्मचारी, कूलर की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले में डेंगू का डंक पांव पसारने लगा है। शनिवार को साढ़ौरा में पांच साल की बच्ची समेत तीन नए केस मिले मिलने से अब डेंगू के मरीजों की संख्या 21 हो गई है। उधर डेंगू के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

 
जिन लोगों को डेंगू हुुआ है उनमें तीन बच्चे भी हैं जिनकी उम्र पांच से आठ साल है। मानसून सीजन चल रहा है इसलिए आने वाले दिनों में इससे ग्रस्त मरीजों की संख्या में और ज्यादा वृद्धि हो सकती है। डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने लोगों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला मलेरिया जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी का कहना है कि डेंगू से बचने के लिए लोगों को सजग रहना होगा। घर के आसपास गंदगी न होनें दें। मच्छरों से बचाव के लिए फुल बाजू के कपडे़ पहनना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिल चुके हैं डेंगू के केस
गांव संखेड़ा, विजय कालोनी चांदपुर, महादेव कॉलेनी, गांधी धाम जगाधरी, टोपरा कलां, रादौरी, भंभौली, प्रोफेसर कॉलोनी, दयालगढ़, कांसापुर, सिंगपुरा, नाचरौन, कल्याणपुर, साढौरा, दुर्गा गार्ड, शादीपुर, भंभौली, रादौर में डेंगू केस मिले हैं। डेंगू के केस मिलने से लोग भयभीत हैं। डाक्टरों से उपचार कराने के साथ-साथ लोग देसी नुस्खे भी अपना रहे हैं। गत एक सप्ताह में ही डेंगू के पांच केस मिल चुके हैं। बीमार लोग मुकंद लाल सिविल अस्पताल व निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

साढौरा में तीन केस मिलने से अलर्ट हुआ विभाग
साढौरा। क्षेत्र में तीन मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। मच्छरों के खात्मे के लिए कस्बा में नगरपालिका और देहात में पंचायत विभाग द्वारा फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार साढौरा में 62 वर्षीय महिला व पांच साल की बच्ची को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा सादिकपुर की 50 वर्षीय महिला को भी डेंगू है। दोनों महिलाओं की हालत में सुधार है। जबकि बच्ची अस्पताल में उपचाराधीन है। सीएचसी के अलावा भी निजी चिकित्सकों के पास डेंगू के बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सीएचसी के एसएमओ डॉ. अमरीश ने बताया कि मच्छरों के कारण होने वाला डेंगू एक घातक बीमारी है। डेंगू से बचाव के लिए नागरिकों सावधानी बरतने की जरूरत है। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मच्छरों के खात्मे के लिए सारे कस्बे में फॉगिंग करवाई जा रही है


वर्ष - मलेरिया - डेंगू 
2016- 503 - 65
2017- 266- 70
2018- 94 - 42
2019- 21 -51
2020- 03- 36
2021 - 04 - 241
2022- 01 - 21 अब तक

लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत : डॉ. सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी का कहना है कि जिले में अब तक डेंगू के 21 केस मिल चुके हैं। सीजन में डेंगू व मलेरिया फैलने की आशंका रहती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों में रखे कूलर का पानी सप्ताह में एक बार जरूर बदलें। साथ ही फ्रिज की ट्रे खाली करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed