फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three named for misdeed, Yamunanagar

दुष्कर्म के आरोप में तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three named for misdeed, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पंचकूला निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 24 साल पहले एक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी अपने पति के साथ अनबन रहने लगी। जिसके बाद उन दोनों में पंचायती रूप से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के पांवटा इलाके के एक गांव में रहने लगी और वहीं पर दवा बनाने की फैक्टरी में काम करती थी।
विज्ञापन

फैक्टरी में गांव पलोदी निवासी रमेश भी काम करता था। इस पर उसकी रमेश से बातचीत होने लगी। उसने रमेश को अपने बारे में बता दिया। इस पर रमेश ने उससे कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद रमेश उसके क्वार्टर पर आने लगा और करीब दो साल तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। आरोपी रमेश 9 सितंबर को अपने साथ जिला यमुनानगर के गांव कोट निवासी अमजद व काका को लेकर आया। रमेश उससे कहने लगा कि उसके पास उसका अश्लील वीडियो है। उसने अमजद व काका के साथ संबंध नहीं बनाए तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इस दौरान आरोपी अमजद व काका ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 12 सितंबर को आरोपी अमजद व काका ने उसे अपने गांव बुलाया और कहा कि वह रमेश से उसकी शादी करवा देंगे। आरोपियों के कहने पर वह उनके गांव में आ गई। वहां आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और रात को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपियों से बचकर भाग निकली। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed