फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three more buses started for Sirsa and Fatehabad, Yamunanagar

सिरसा और फतेहाबाद के लिए तीन और बसें शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three more buses started for Sirsa and Fatehabad, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना का प्रभाव कम होते ही यातायात व्यवस्था व सुविधाओं में तेजी से वृद्धि की जा रही है। रोडवेज की ओर से हर दिन कोई न कोई रूट बहाल किया जा रहा है। अब फतेहाबाद और सिरसा के लिए तीन और बसें चलाई गई हैं। यह बसे विभिन्न स्टेशन से होते हुए यमुनानगर से हरिद्वार पहुंचेगी। इन बसों से लोगों को हरिद्वार के लिए अतिरिक्त विकल्प भी मिल गया है।
अभी यमुनानगर से सिरसा के लिए सुबह साढ़े पांच बजे बस रवाना होती है। यह बस रादौर, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, कैथल, नरवाना, फतेहाबाद होते हुए सिरसा पहुंचती है। अब फतेहाबाद से एक और सिरसा से दो बसें यमुनानगर होते हुए हरिद्वार जाएंगी। इससे रूट पर तो यात्रियों को सुविधा मिलेगी ही वहीं हरिद्वार के लिए भी अतिरिक्त बस मिलने से लाभ होगा।
विज्ञापन

रोडवेज की यह बस सेवा सुपरफास्ट श्रेणी की है। जो केवल बड़े स्टाफ पर ही रुकेंगी। फतेहाबाद से बस सुबह पांच बजे चलेगी और आठ बजे कैथल पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह नौ बजे पिहोवा होते हुए 11 बजे यमुनानगर पहुंचेगी। वहीं यमुनानगर से सिरसा 12:15 बजे चलकर 2:20 बजे पिहोवा, 3:00 कैथल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो से सिरसा वाया फतेहाबाद के लिए बस चलाई जा रही है। इसके अलावा फतेहाबाद की एक और सिरसा की दो बसें यहां आती हैं, जो यहां से हरिद्वार जाती हैं, जिससे यात्रियों को लाभ होगा। -संजय रावल, यातायात प्रबंधक, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed