फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three married women Out of home for dowry

दहेज के लिए तीन विवाहिताओं को घर से निकाला

Fri, 09 May 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 09 May 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
three married women Out of home for dowry
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाली महिलाओं ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। तीन थानों की पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर उनके ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामल में वारिसान मोहल्ला निवासी युवती जरीना ने सढ़ौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब ढाई साल पहले जंगशेर के साथ प्रेम विवाह किया था। जंगशेर पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके सास सितारा, ससुर चुहूरूदीन, दादी सास मोदी और जंगशेर की पहली पत्नी जरीना उसे शुरू से ही दहेज के लिए ताने देते थे। पीड़ित जरीना ने बताया कि उसने इस बारे पति की पहली पत्नी जरीना को समझाया ,लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद ससुरालियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। जरीना ने बताया कि कुछ दिन पहले जब उसने पति से बात की तो वह भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर पति ने ससुरालियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित जरीना की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर, दादी सास और पहली पत्नी जरीना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी जंगशेर को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा मामले में आजाद नगर कॉलोनी निवासी गुंजन ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी चिट्टा मंदिर निवासी कमल सोनी के साथ दो माह पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुर गुलशन सोनी, सास नीलम सोनी, जैन चक्की निवासी सुनील कपूर और उसकी पत्नी डोली कपूर उसे दहेज के लिए ताने मारने लगे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ससुराली आए दिन उसे घर से कीमती सामान, नकदी लाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने भी दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी दी और घर से बाहर निकाल दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को नामजद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामले में बाकरपुर निवासी विवाहिता मुकेश रानी ने बुड़िया पुलिस को ससुरालियों द्वारा दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। उसकी शादी फरवरी 2011 में रादौर के बकाना निवासी सतिंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर पालाराम, सास सुलोचना देवी और जेठानी नीलम देवी उसे दहेेज के लिए तंग करने लगी। उसकी सास और जेठानी आए दिन उसे उन्हें जेवर उपहार में देने के लिए जोर देने लगी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति सतिंद्र को बताया तो उसने भी दहेज के लिए उसे मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार आए दिन ससुराली उससे मारपीट करते थे। मुकेश रानी ने बताया कि इस बारे जब उसने अपने मायके में बताया तो उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन ससुराली नहीं माने। इसके बाद उन्होंने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर आरोपियों को नामजद कर लिया गया है। जांच जारी है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed