फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three lakh rupee loot from medical store owner

बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस्तरे से हमला कर मेडिकल स्टोर संचालक से तीन लाख लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
three lakh rupee loot from medical store owner
जगाधरी की मछली मार्केट के सामने वर्मा मेडिकल स्टोर संचालक राहुल वर्मा पर उस्तरे से हमला कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय राहुल वर्मा एसबीआई में तीन लाख रुपये जमा करवाने जा रहे थे। आरोपी पीछे से ही उसके पीछे लगे और मछली मार्केट के पास उसकी बाइक के आगे बाइक अड़ाकर रोक लिया। बदमाशों ने उसके हाथों पर नौ वारकर उसे लूट की। सूचना मिलने पर हुडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि उसका बुड़िया चौक पर घसीटू कांटा के पास वर्मा मेडिकल स्टोर है। मंगलवार को वह घर से तीन लाख रुपये लेकर जमा करवाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगाधरी शाखा में जा रहा था। जब वह मछली मार्केट से दुर्गा गार्डन की तरफ चला, तो पीछे से प्लसर बाइक पर मुंह पर कपड़ा लपेटे तीन बदमाश आए। आरोपियों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन बदमाशों की इरादे को भांपते हुए वह नहीं रूका। इस पर बदमाशों ने उसपर पहले पत्थर मारा और फिर गालियां दी। जब वह नहीं रूका, तो बदमाशों ने अपनी बाइक की गति तेज कर उसकी बाइक के आगे लगा दी। आगे बाइक आते ही उसे रुकना पड़ा। उसके रुकते ही बाइक से उतरकर एक बदमाश तुरंत उसके पास आया। बदमाश ने उस्तरा निकाला और उसके बाएं हाथ पर ताबड़तोड़ सात वार कर दिए। उसने बचने के लिए दूसरा हाथ आगे किया, तो उस पर भी बदमाशों ने उस्तरे से दो वार कर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसकी जेब ने तीन लाख रुपये की नकदी निकाल ली। एक बदमाश ने उसकी दूसरी जेब से मोबाइल निकाल कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हुडा थाना प्रभारी रायसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उनमें कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुडा थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर गए थे। पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना किया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। जहां पर घटना हुई। वहां भी कोई बाइक सवार आता जाता नहीं दिख रहा है। राहुल की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed