{"_id":"61d4ab7b3a84541cdf4f2dbf","slug":"three-lakh-cheated-in-the-name-of-selling-plot-then-sold-to-another-yamuna-nagar-news-knl95026642","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये लेकर दूसरे को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये लेकर दूसरे को बेचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव कलावड़ में प्लाट बेचने के नाम पर दंपती समेत तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने तीन लाख रुपये लेने के बाद उस प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जब पीड़ित ने प्लाट नाम न करवाने पर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने मारपीट की। शिकायत के आधार पर छप्पर थाना पुलिस ने मामले में दंपती समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव कलावड़ निवासी गुलशन चौहान ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उसे रिहायशी प्लाट खरीदना था। जून 2021 में उसकी मुलाकात जागीर सिंह, उसकी पत्नी मीना व गेंदा राम से हुई। आरोपियों ने उसे छप्पर क्षेत्र में एक प्लाट दिखाया, जो उसे पंसद आ आया। इसके बाद आरोपियों से प्लाट का सौदा तय हो गया। 29 जून 2021 को उसने आरोपियों को प्लाट के बयाने के तौर पर तीन लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने जल्द ही प्लाट की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया, मगर तय तिथि पर भी आरोपियों ने प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। जब उसने आरोपियों से प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने जिस प्लाट का सौदा कर उससे तीन लाख रुपये लिए थे, उन्होंने वह किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके भाई आशु चौहान के साथ मारपीट भी की। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।