फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three booked for accuring land on forged documents

फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पी जमीन

Fri, 01 Nov 2013 07:22 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 01 Nov 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
three booked for accuring land on forged documents
बिलासुपर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप में नंबरदार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर अलीशेरपुर माजरा निवासरी उषा रानी की शिकायत पर की। उषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में ही उनकी कुछ कृषि लायक जमीन है। उसकी जमीन के साथ बिलासपुर निवासी गगो कवात्रा और राजीव ग्रोवर के भी खेत लगते हैं।

छह फरवरी को उन्हें पता चला कि आरोपियों ने नंबरदार भील छप्पर निवासी प्रीतम चंद के साथ मिलकर अवैध दस्तावेज तैयार करके उसकी जमीन को धोखे से अपने नाम करवाकर लिया है।
विज्ञापन


इस बारे में पता चलने पर जब उसने और उसके बेटे प्रदीप ने आरोपियों के पास जाकर विरोध जताया तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ अदालत में मामला दायर कर दिया। अदालत ने मामले की जांच कर बिलासपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर वीरवार देर शाम पुलिस ने उमा रानी की शिकायत के आधार पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed